MP Breking News 2024 विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हर पात्र को मिल रहा है योजनाओं का लाभ – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

0
rewa2520002 24 2

MP Breking News

MP Breking News 2024 विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हर पात्र को मिल रहा है योजनाओं का लाभ – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

मध्यप्रदेश में 16 दिसम्बर से विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी है। ऐसे जरूरतमंद और पात्र नागरिक जो किन्हीं कारणों से शासन की योजनाओं के हितलाभ से शेष रह गए हैं

download 1
MP Breking News

मध्यप्रदेश में 16 दिसम्बर से विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी है। ऐसे जरूरतमंद और पात्र नागरिक जो किन्हीं कारणों से शासन की योजनाओं के हितलाभ से शेष रह गए हैं, उन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनके जीवन में खुशहाली लाना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। इसमें आईईसी वैन में लगे एलईडी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा हितलाभ भी वितरित किए जा रहे हैं। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रायसेन जिले की ग्राम पंचायत दीवानगंज में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर यह विचार व्यक्त किए।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य शासन द्वारा समाज के सभी वर्गो के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पहले योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को कार्यालयों में जाना पड़ता था। लेकिन अब संकल्प इस यात्रा के माध्यम से अधिकारी स्वयं नागरिकों के पास पहुंच कर आवेदन प्राप्त कर रहे हैं। रायसेन जिले में अब तक 252 ग्राम पंचायतों में यह विकसित यात्रा पहुंच चुकी है तथा हितग्राहियों को पात्रतानुसार योजनाओं के हितलाभ भी दिये गए हैं।

download 2
MP Breking News

यह भी पढियें- Chhindwara Collector उबड़ खाबड़ रास्तो से चलकर पार किया सात किलोमीटर का रास्ता छिंदवाड़ा कलेक्टर पहुंचे पातालकोट 2024

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि दूर-दराज के नागरिकों को जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें योजनाओं का लाभ नही मिल पाता। इस यात्रा में प्रचार माध्यमों से शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूर-दराज पात्र और जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंच रही है। योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने के प्रयास किये जा रहें है। नागरिक इन्हें समझें और पात्रतानुसार लाभ उठाते हुए विकास की मुख्य धारा से जुड़ें। सभी आगे बढ़ेंगे, तभी आर्थिक विकास होगा। इससे देश भी आगे बढ़ेगा और विकसित भारत का सपना साकार होगा।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला जैसी अनेक योजनाएं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अभिनव पहल हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति एवं अटल पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है, स्वसहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं और इनके सकारात्मक परिणाम भी मिल रहे हैं। महिलाएं योजना का लाभ लेकर ना सिर्फ आत्मनिर्भर बन रहीं हैं बल्कि परिवार की उन्नति में भी योगदान दे रहीं हैं।

MP Breking News

उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना से महिलाओं को बहुत फायदा मिला है। पहले माताएं-बहनें चूल्हे पर रसोई बनाती थी, जिससे निकलने वाला धुंआ माताओं-बहनों के स्वास्थ्य पर बहुत दुष्प्रभाव डालता था। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में माताओं-बहनों को निःशुल्क गैस चूल्हा और कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों को पक्के आवास दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम को सांसद श्री रमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। सांची जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती वैजन्ती गंगाराम चौकसे भी उपस्थित रहीं।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शासन की योजनाओं का हो रहा समुचित प्रचार-

Sankalp Yatra 9
MP Breking News

MP Breking News कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने बताया कि रायसेन जिले में कुल 521 ग्राम पंचायते हैं तथा अभी तक 252 ग्राम पंचायतों में इस यात्रा का आयोजन हो गया है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में सरकार की योजनाओं का समुचित प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शिविरों के जरिये कर हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए जा रहे हैं।

स्टॉल्स का निरीक्षण

राज्यपाल श्री पटेल द्वारा दीवानगंज में विकसित भारत संकल्प यात्रा में कृषि महिला बाल विकास, आयुष, स्वास्थ्य विभाग, आधार अपडेशन सहित अन्य विभागों के स्टॉल्स का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर श्री दुबे ने शिविर में आवेदन प्राप्त होने के उपरांत शीघ्रता से पात्रतानुसार हितलाभ की कार्यवाही के बारे में बताया।

राज्यपाल ने किया पौधरोपण राज्यपाल श्री पटेल द्वारा कार्यक्रम स्थल पर कदम्ब के पौधे का रोपण भी किया गया।

हितलाभ तथा प्रमाण पत्र वितरण

MP Breking News राज्यपाल श्री पटेल द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए। उन्होंने राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेस में दो स्वर्ण पदक, एक रजत और दो कास्य पदक विजेता खिलाड़ी दीपा राजपूत, अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव, सेलिंग खेलो इंडिया अंतर्राष्ट्रीय CPR गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता जमना लवारिया, शिल्प कुटी स्व-सहायता समूह की अनीशा बी, कक्षा 10वीं में 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राएं दीपिका कुर्मी तथा संजना मीणा और कक्षा 12वीं में 79.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र प्रदीप लोधी को प्रमाण पत्र वितरित किए।

शपथ भी दिलाई

यह भी पढियें- Ladli Bahan Aawas 2024 लाडली बहनों के लिए खुशखबरी लाड़ली आवास योजना की नयी सूचि हुए जारी 10 से देख सकेंगे लिस्ट

राज्यपाल श्री पटेल ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों को वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकने, देश समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने तथा नागरिक कर्तव्य निभाने की शपथ भी दिलाई।

मेरी कहानी मेरी जुबानी में हितग्राहियों ने सुनाए अपने अनुभव

MP Breking News कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की हितग्राही श्रीमती पार्वती सोनी, आयुष्मान भारत योजना के हितग्राही श्री युग नायक, प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना की हितग्राही श्रीमती आराधना नायक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की हितग्राही रूपवती जाटव और अनीशा बी द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी में शासन की योजनाओं का लाभ पाकर जीवन में आई खुशहाली और आर्थिक समृद्धि के बारे में अपने अनुभव बताये।

जुड़िये हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से :-

यह क्लीक करे और जुड़िये हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed