Madhya Pradesh CM जनकल्याण और विकास की सभी योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 2024
Madhya Pradesh CM जनकल्याण और विकास की सभी योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 2024
शासकीय गतिविधियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
Madhya Pradesh CM मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरगोन में 182 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रोड शो में हुए शामिल.
Madhya Pradesh CM मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरगोन के नवग्रह मेला ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में 182 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत इंदौर संभाग के 167 करोड़ रुपए लागत के 41 विकास कार्यों, नानकोडी बैराज, 7.54 करोड़ लागत की झिरन्या और करही बैराज भगवानपुर, भिकनगांव झिरनिया मार्ग पर 5.88 करोड़ लागत के नवीन पुल निर्माण, कायाकल्प योजना 2.0 अंतर्गत खरगोन जिले में 2 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्यों का बटन दबाकर शिलान्यास और लोकार्पण किया।
रोड शो में बड़ी संख्या में शामिल हुईं महिलाएं, युवा और बुजुर्ग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रोड शो में सम्मिलित होते हुए नवग्रह मेला ग्राउंड पहुंचे। खरगोनवासियों ने रोड शो में उत्साह के साथ ढोल-ढमाके, जनजातीय नृत्य और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। रोड शो में महिला, युवा, बुजुर्ग बड़ी संख्या में सहभागी थे।विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारी संघों एवं संस्थाओं ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया।
यह भी पढियें- PM Kisan Yojna 2024 किसानो के खाते में प्राप्त हुए 4000 हजार रुपये किसानो के लिए बडी खुशखबरी जाने अपडेट
Madhya Pradesh CM रोड शो के बीच एक बालिका ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का तिलक किया, डॉ. यादव ने बालिका का पुष्प माला भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोड शो में शामिल हुए जनसमुदाय पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नवग्रह मेला ग्राउंड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने विशाल पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया एवं तीर-कमान भेंटकर उनका आत्मीय अभिवादन किया गया।PM Kisan Yojna 2024 किसानो के खाते में प्राप्त हुए 4000 हजार रुपये किसानो के लिए बडी खुशखबरी जाने अपडेट
निमाड़ क्षेत्र के विकास के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध है
Madhya Pradesh CM मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में चल रही जनकल्याण और विकास की सभी योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन निरंतर जारी रहेगा, कोई भी योजना बंद नहीं होगी। आवश्यक धनराशि का प्रबंध कर सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। मध्यप्रदेश के विकास में समूचे निमाड़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इस क्षेत्र के विकास के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध है।
Madhya Pradesh CM दक्षिण से आने वाले रेल मार्ग को निमाड़ क्षेत्र से ले जाने के लिए नया ट्रेक विकसित करने के प्रस्ताव पर रेल मंत्री से चर्चा हुई है। इस क्षेत्र में विकसित हो रहे फोर लेन से विकास के द्वार खुलेंगे। निमाड़ क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के सृजन के लिए भी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नवग्रह मेला क्षेत्र के विकास के लिए 25 करोड़ रूपए उपलब्ध कराए गए हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, 21वीं सदी के भारत में अपार संभावनाएं छुपी हुई हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी की नेतृत्व क्षमता और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से देश ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण विश्व परिचित है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की पाँचवी अर्थव्यवस्था बना है। हम उनके नेतत्व में मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
यह भी पढियें- Ladli Bahna Aawas Yojna 2024 लाड़ली बहनो की हो गयी बल्ले बल्ले जल्दी ही मिलेगा लाड़ली बहन आवास योजना के पहले क़िस्त का लाभ
Madhya Pradesh CM प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश ने लार्ड मेकाले द्वारा लागू की गई शिक्षा नीति में आमूल-चूल परिवर्तन किया है। प्रदेश में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत हर जिले में एक-एक ऐसा कॉलेज खोला जाएगा, जहां विद्यार्थियों केलिए सभी कोर्स उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि विकास गतिविधियों और जनकल्याण कार्यक्रमों का मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए उनकी समीक्षा संभाग स्तर पर की जाएगी।