Site icon

युवा कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, नागरिकों को भेंट की संविधान की प्रतियां

WhatsApp Image 2024 06 20 at 12.17.19 PM

betiui news

सुनील सोंनारे की रिपोट भैंसदेही , बैतूल :- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन भैंसदेही विधानसभा में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यकारी अध्यक्ष राहुल छत्रपाल, विधानसभा अध्यक्ष(पार्षद) महेश थोटेकर थोटेकर के नेतृत्व में लोगों को संविधान की प्रतियां भेंट की गई।
कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। युवा कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष राहुल छत्रपाल,विधानसभा अध्क्ष महेश थोटेकर ने कहा कि राहुल गांधी जी लगातार संविधान को मजबूत करने की दिशा में प्रतिबद्ध हैं।

image 17

बीजेपी ने 10 सालों के शासनकाल में संविधान को कमजोर करने का प्रयास किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर ने कहा कि राहुल जी ने जम्मू कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक हजारों किलोमीटर पैदल चलकर गरीबो-मजदूरों-युवाओं की आवाज को बुलंद कर सत्ता को सच का आईना दिखाया हैं।

युवा कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, नागरिकों को भेंट की संविधान की प्रतियां

कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगेंद्र सिंह ठाकुर,मोहित राठौर,गौरव वैष्णव,राजा पाटनकर, देवेश आठवेंकर,कुशल अनेराव,सुभाष आठवेंकर सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बंसल कंपनी का कारनामा बैतूल इंदौर फोरलेन पर बैतूल से लेकर सीताडोंगरी तक कही भी सिग्नल लाइट स्ट्रीट लाइट नही लगाए

Exit mobile version