Site icon

प्रदेश में सबसे बडी जीत का लक्ष्य – बबला शुक्ला: लोकसभा चुनाव को लेकर मोर्चो की बैठक संपन्न

65ba6058 06d5 4fba 8c42 a24f7d35a912

pradesh news

प्रदेश में सबसे बडी जीत का लक्ष्य – बबला शुक्ला: लोकसभा चुनाव को लेकर मोर्चो की बैठक संपन्न लोकसभा चुनाव में महाविजय को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चो की महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में संपन्न हुई। पार्टी की इस महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी में मोर्चो की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

खेड़ी सावलीगढ़ मनोहर अग्रवाल:

27 किलो चांदी और 200 ग्राम सोने के जेवरों सहित युवक को एफ एस टी के हाथो धराया

मोर्चो के पदाधिकारीयों का सतत प्रवास और बूथ समिति का प्रयास व मोदी सरकार पर जनता का विश्वास जीत का नया इतिहास रचेेंगें। प्रदेश में बैतूल हरदा हरसूद लोकसभा सीट सबसे अघिक मतो से जीते यह लक्ष्य सबको निर्धारित करना है। श्री शुक्ला ने प्रवास के दौरान बूथ समिति और पन्ना प्रमुख की अलग अलग बैठक के फायदे बताते हुए कहा कि पिछले चुनावो में भी हमने बूथ जीता चुनाव जीता के मूलमंत्र पर कार्यकर्ताओ के परिश्रम से सफलता अर्जित की। आने वाले लोकसभा चुनाव में बूथ पर ही वास्तविक लडाई होनी है।

प्रदेश में सबसे बडी जीत का लक्ष्य – बबला शुक्ला: लोकसभा चुनाव को लेकर मोर्चो की बैठक संपन्न

bf7d5364 f7ac 488a 92ba f6c64aa7aea7

हम सभी हर बूथ पर 370 प्लस मत भाजपा के पक्ष में बढाने की दिशा में कार्य करने के लिए कृत संकल्पि है। प्रवास के दौरान बूथ समिति के सदस्यो को हर कार्यकर्ता के लिए काम की तर्ज पर कार्यो का विभाजन करना है जैसे हमारा लाभार्थी संपर्क अभियान चल रहा है। योजनावार हितग्राही के हिसाब से संपर्क और रिर्पोटिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस बार लोकसभा चुनाव मे पहली बार वोट करने वाले युवा मतदाताओ की बडी संख्या है युवा मतदाता मोदी सरकार पर विश्वास भी जता रहे है इन युवाओ को भाजपा से जोडने के लिए नवमतदाताओ के लिए शक्ति केन्द्र और बूथ स्तर पर सम्मेलन की योजना अनुसार सम्मेलन करए जाएगें।

ग्राम पंचायत मच्छी का कारनामा : शौचालय की टंकी में नही पहुंच रहा पानी,कचरा गाड़ी बनी कबाड़

इन दिनो पार्टी के दो महत्वपूर्ण अभियान चल रहे है जो लोकसभा चुनाव तक चलते रहेगें। इनमें लाभार्थी संपर्क अभियान और बूथ विजय अभियान को योजनानुसार संचालित करने पर हमें सौ प्रतिशत सफलता मिलेगी। अपने प्रवास के दौरान हमें क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्तियों को भाजपा से जोडने के व्यक्तिगत प्रयास भी करने होगें। बैठक में जिला महामंत्री सुधाकर पंवार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे, महिला मोर्चा ममता मालवी, पिछडा वर्ग मोर्चा संजू सोलंकी, अजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक नागले, जिलाध्यक्ष किशोर मोहबे, अजजा मोर्चा सीताराम चढोकार मंचासीन रहे। बैठक में मोर्चाे के जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष बडी संख्या में उपस्थित रहे।

Exit mobile version