MP Weather : मध्यप्रदेश के इन जिलों में दिखा मानसून का रुख, गरज चमक के साथ हो सकती है इन जगहों पर झमा झम बारिश

0
mp weather update

Times Now Madhya Pradesh :- टाइम्स नव मध्य प्रदेश किसानो की बढ़ती समस्या अर्थात इस वर्ष मानसून में देरी होने से अभी तक खरीफ फसलों की बुआई का काम बहुत धीमे चल रहा है। देश में इस वर्ष एक तो वैसे ही मानसून 7 दिनों की देरी से आया था वहीं चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के चलते इसकी रफ़्तार पर भी ब्रेक लग गया था परंतु चक्रवात के निकल जाने के बाद अब यह बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। मानसून ने अब देश के अधिकांश राज्यों में दस्तक दे दी है वहीं कई राज्यों को पूरी तरह कवर कर लिया है। दक्षिण–पश्चिम मानसून की सीमा रेखा अभी अलीबाग़, सोलापुर, उदगीर, नागपुर, मंडला, सोनभद्र बक्सर सिद्धार्थनगर, पंतनगर, बिजनौर, यमुनानगर, ऊना और द्रास से होकर गुज़र रही है।

image 112

मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में दिखा मानसून का रुख { MP Weather Latest Update }

टाइम्स नव मध्य प्रदेश की जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में ही अभी मानसून ने अपना रंग दिखया है जो भारतीय मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार दक्षिण–पश्चिम मानसून प्रदेश के जबलपुर संभाग के कुछ जिलों (मंडला, बालाघाट, सिवनी), शलडोल व रीवा संभाग के कुछ हिस्सों में पहुँच चुका है। जिसके चलते मध्य प्रदेश में 24 जून से 28 जून के दौरान सभी जिलों के अधिकांश हिस्सों में गरज–चमक के साथ ही बारिश की गतिविधियाँ जारी रहने का अनुमान है। वहीं इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा भी हो सकती है।

MP Weather : मध्यप्रदेश के इन जिलों में दिखा मानसून का रुख, गरज चमक के साथ हो सकती है इन जगहों पर झमा झम बारिश

image 113

यह भी पढ़िए :- मानसून में देरी पर सोयाबीन व धान की इन उन्नत किस्मो को प्रयोग कर , किसान भाई कर सकते है दोगुना उत्पादन जाने किस्म

जाने अन्य राज्यों की स्थिति

हमारी जानकारी के मुताबिक भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD के अनुसार दक्षिण–पश्चिम मानसून 24 जून के दिन जम्मू–कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल एवं पूर्व–उत्तर के सभी राज्यों को पूरी तरह कवर कर चुका है। देखा जाए तो मानसून ने देश के अधिकांश राज्यों को कवर कर लिया है जिसके चलते देश के अधिकांश हिस्सों में अब बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

image 114

मौसम विभाग का पूर्वानुमान { Disorganized Meteorological Department }

बदलते मौसमी हालातो के मुताबिक किसानो के लिए भारतीय मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार दक्षिण–पश्चिम मानसून प्रदेश के जबलपुर संभाग के कुछ जिलों (मंडला, बालाघाट, सिवनी), शलडोल व रीवा संभाग के कुछ हिस्सों में पहुँच चुका है। जिसके चलते मध्य प्रदेश में 24 जून से 28 जून के दौरान सभी जिलों के अधिकांश हिस्सों में गरज–चमक के साथ ही बारिश की गतिविधियाँ जारी रहने का अनुमान है। वहीं इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा भी हो सकती है।

image 115

राजस्थान व जयपुर में है आगामी यह स्थिति

वहीं 26 से 28 जून के दौरान दक्षिण–पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग व आसपास के इलाक़ों में कहीं–कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक़ आगामी दिनों में मानसून सक्रिय रहने तथा आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मानसून अगले 2-4 दिनों के दौरान पहुंचने की संभावना है।पश्चिमी राजस्थान के उत्तरी भागों में गरज–चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

MP Weather : मध्यप्रदेश के इन जिलों में दिखा मानसून का रुख, गरज चमक के साथ हो सकती है इन जगहों पर झमा झम बारिश

image 116

वही अन्य राज्यों की भी है समान स्थितिया

भारतीय मौसम विभाग के राँची केंद्र के अनुसार मानसून झारखंड के सभी जिलों में पहुँच चुका है। जिसके चलते राज्य में 24 से 28 जून के दौरान राज्य के कुछ जिलों में अधिकांश स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी सम्भावना है। वही पर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पटना केंद्र के अनुसार मानूसन ने बिहार राज्य के सभी जिलों को कवर कर लिया है। परंतु अभी राज्य में 24 से 28 जून के दौरान कमजोर रहने से हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है।

https://timesnowmadhyapradesh.com/index.php/2023/06/23/bakri-paln-ke-karobar-se-kamae-mahine-ke-lakho-rupye/
https://timesnowmadhyapradesh.com/index.php/2023/06/23/dahn-ki-buvai-karte-samy-ye-galtiya-de-sakti-hai-apko-bhari-nuksan/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed