MP Breking News स्वास्थ्य क्षेत्र सर्वोपरि, इसलिए खुले में खाद्य सामग्री के विक्रय पर की गई कार्रवाई – मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2024

0
Untitled design 2023 12 18T194023.843

MP Breking News

MP Breking News स्वास्थ्य क्षेत्र सर्वोपरि, इसलिए खुले में खाद्य सामग्री के विक्रय पर की गई कार्रवाई – मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2024

MP Breking News प्रदेश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज होगा मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में मिलेंगे पर्याप्त आर्थिक संसाधन – केन्द्रीय मंत्री श्री मांडविया 218 करोड़ रूपए लागत की 187 स्वास्थ्य संस्थाओं का हुआ भूमिपूजन और लोकार्पण उज्जैन में देश की पहली हेल्दी एंड हाइजेनिक फूड स्ट्रीट का लोकार्पण

image 213
MP Breking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महाकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को इस परिसर में प्रसादम के माध्यम से हेल्दी फूड मिलेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छे आहार के विचार को क्रियान्वित किया जा रहा है। जन-स्वास्थ्य रक्षा सरकार की प्राथमिकता है। इस नाते गत कुछ सप्ताह में खुले में खाद्यान्न सामग्री बेचने और अस्वच्छ तरीके से माँसाहार के विक्रय पर अंकुश के लिए 25 हजार से अधिक दोषी लोगों को दंडित किया गया है।

MP Breking News नागरिकों को अच्छा स्वास्थ्य देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत सरकार प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज के लिए संकल्पबद्ध है। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज हो, इस दिशा में राज्य सरकार भरपूर प्रयास करेगी। समाज के गरीब वर्ग के साथ महिलाओं, किसानों और युवाओं के कल्याण को समान महत्व देते हुए योजनाएं क्रियान्वित होंगी।

पौराणिक महत्व है उज्जैन का

image 216
MP Breking News

यह भी पढियें- PM kisan Yojana 2024 किसानो को मिलने वाला है इस नए साल पर जोरदार तोहफा क़िस्त की आने वाले है 6000 रूपए

MP Breking News मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन की रचना को देखें तो यह पृथ्वी का लघु रूप भी है। दुनिया के इस छोटे से स्वरूप में 84 महादेव हैं, सप्त सागर हैं। काल का केन्द्र महाकाल है। उज्जैन भविष्य का ग्रीनविच है। जब 21 जून और 22 दिसम्बर को सूर्य देव कक्षा बदलते हैं तो अपनी परछाई भी नहीं दिखाई देती। उज्जैन में काल गणना पौराणिक काल से हो रही है। करीब 300 वर्ष पहले तक समय की गणना दुनिया में कहीं से होती थी तो वह शहर मध्य बिंदु उज्जैन था।

देश के अन्य नगरों में भी प्रारंभ होंगी फूड स्ट्रीट – केन्द्रीय मंत्री डॉ. मांडविया

image 215
MP Breking News

MP Breking News केन्द्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि महाकाल के पवित्र स्थान पर फूड स्ट्रीट का शुभारंभ हो रहा है। यह फूड स्ट्रीट यात्रियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। डॉ. मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने आयुष्मान भारत, हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के माध्यम से स्वास्थ्य संरचना को मजबूत बनाने की ठोस पहल की है।

कोविड के दौर में उनके नेतृत्व में जो लड़ाई लड़ी गई, दुनिया उसकी गवाह है। भारत में कोविड के प्रबंधन से विश्व के बड़े देशों को भी मोदी जी की क्षमताओं का ज्ञान हुआ। आज भारत सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रत्येक जिले को 100 करोड़ रूपए की राशि प्रदान कर रही है। नए भारत का निर्माण हो रहा है।यहाँ काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा एप्रिन और ग्लब्स का उपयोग किया जा रहा है। हाइजिन का विशेष ध्यान रखा गया है। विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन भी रखी गई है। मोबाइल फूड टेस्टिंग इकाई, डिजिटल मेनू बोर्ड की सुविधा के साथ ही प्रसादम में विभिन्न सांस्कृतिक उत्सवों का आयोजन भी होगा।

image 214
MP Breking News

यह भी पढियें-Class 10th Important कक्षा 10वी के इस वर्ष परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर आज के मुख्य करेंट अफेयर्स 2024

MP Breking News कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक श्री सतीश मालवीय, श्री अनिल जैन, श्री जितेन्द्र पंड्या, डॉ. तेज बहादुर के साथ ही उज्जैन के महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम की सभापति श्रीमती कलावती यादव, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री श्याम बंसल, भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव, मध्यप्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान सहित अनेक अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने आभार व्यक्त किया।

जुड़िये हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से :-

यह क्लीक करे और जुड़िये हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed