MP Breking News खनन क्षेत्र में किए जा रहे सुधार और नवाचार राज्यों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण में सहायक – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 2024

0
TN3 Bhopal230124051153

MP Breking News

MP Breking News खनन क्षेत्र में किए जा रहे सुधार और नवाचार राज्यों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण में सहायक – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 2024

मध्यप्रदेश को मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी में मध्यप्रदेश को मिला प्रथम स्थान मध्यप्रदेश द्वारा खनन गतिविधियों से प्रभावित लोगों की आजीविका सुनिश्चित करने और उनके विकास के लिए किए गए कार्य सराहनीय – केन्द्रीय मंत्री श्री जोशी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यों के खनन मंत्रियों के सम्मेलन को किया संबोधित…

image 602
MP Breking News
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय खनन मंत्रालय द्वारा खनन क्षेत्र में किए गए सुधारों ओर नवाचारों से मध्यप्रदेश सहित सभी राज्यों को लाभ मिलेगा। हमारी समृद्ध भू-गर्भ संपदा में अनेक संभावनाएं छिपी हैं, इन सुधारों के क्रियान्वयन और नवाचारों को अपनाने से प्रदेश आर्थिक रूप से सुदृढ़ होगा। खनन प्रक्रिया में लाई गई पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था से खनन क्षेत्र को लेकर समाज में विश्वसनीयता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्यों के खनिज मंत्रियों के दूसरे सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढियें-Betul Mandi Bhav Today – बैतूल में आज का तजा मंडी भाव आज दिनांक 23 जनवरी 2024 को इस प्रकार रहे भाव 

MP Breking News कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता केन्द्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने की। मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मध्यप्रदेश को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जिसका भारत सरकार द्वारा जारी प्रमाण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि 29 खनिल ब्लॉकों की नीलामी कर मध्यप्रदेश ने देश में प्रथम रहा है। मध्यप्रदेश की क्रिटिकल मिनरल रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदान की गई।

माइनिंग एंड बियोंड विषय पर लगाई गई प्रदर्शनी

image 603
MP Breking News

MP Breking News मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा केन्द्रीय मंत्री श्री जोशी ने केंद्रीय खान मंत्रालय द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, जिला खनिज प्रतिष्ठान सहित देश की प्रमुख खनन कंपनियों, निजी एजेंसियों और स्टार्ट-अप्स द्वारा अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा केन्द्रीय मंत्री श्री जोशी ने मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कॉफी टेबल बुक बिल्डिंग ट्रस्ट-ट्रासंफोर्मिंग लाईव्ज़ का विमोचन भी किया गया।

मध्यप्रदेश प्राकृतिक संसाधनों के साथ-साथ धर्म, संस्कृति और संस्कार में भी सम्पन्न है

image 604
MP Breking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश गान का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारा प्रदेश वन संपदा, खनिज संपदा और प्राकृतिक संसाधनों में समृद्ध होने के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति और धार्मिक रूप से भी उन्नत और सम्पन्न है।प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व और केन्द्रीय मंत्री श्री जोशी के मार्गदर्शन में खनन क्षेत्र की चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना करते हुए खनन क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नवाचारों से राज्यों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण में मदद मिलेगी, उड़ीसा द्वारा राजस्व वृद्धि के लिए अपनाया गया मॉडल अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

यह भी पढियें-MP Betul : खेड़ी में व्यापारियो ने 5 क्विंटल बूंदी का प्रसाद वितरित ,चित्रकार उमा सोनी ने बनाई रंगोली में राम की प्रतिमा

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में समुद्री क्षेत्र में भी खनिज की खोज कर रहा है भारत

image 605
MP Breking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश के भू-भाग सहित समुद्री क्षेत्र की खनिज संपदा को खोजने और उसके उपयोग के लिए की गई पहल सराहनीय है। खनन से संबंधित प्रक्रियाओं सहित सम्पूर्ण शासन व्यवस्था में क्रियान्वित किए गए नवाचार और पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण व्यवस्था से प्रधानमंत्री श्री मोदी का स्वरूप, सम्राट विक्रमादित्य का आभास कराता है। देश के विभिन्न भौगोलिक भागों में विद्यमान खनिज संपदा की सटीक जानकारी की बढ़ती उपलब्धता से देश की उन्नति के द्वार खुल रहे हैं.

जुड़िये हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से :-

यह क्लीक करे और जुड़िये हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed