MP Breking news Dr Mohan Yadav मध्यभारत का पहला सुनियोजित शहर बनेगा जबलपुर – मुख्यमंत्री ड़ॉ.यादव 2024

0
image 113

MP Breking news Dr Mohan Yadav

MP Breking news Dr Mohan Yadav मध्यभारत का पहला सुनियोजित शहर बनेगा जबलपुर – मुख्यमंत्री ड़ॉ.यादव 2024

रोजगार आधारित उद्योग लगाने के लिए स्थानीय उद्योगपतियों को मिलेगा अवसर पिछले तीन माहों में 9 सेक्टरों में 9567 करोड़ रूपये का हुआ निवेश, 19 हजार से अधिक को मिला रोजगार

image 112
MP Breking news

MP Breking news मुख्यमंत्री ड़ॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर रोजगार आधारित औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए पांच वर्षीय रोडमेप तैयार किया जाएगा। साथ ही प्रदेश और जिलों के उद्योगपतियों की जिला स्तर पर इन्वेस्टर समिट आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि अभी भी कई सेक्टर ऐसे है जहां निवेश और रोजगार के असीमित अवसर है। उन सेक्टरों पर फोकस किया जाएगा।

MP Breking news उन्होने स्थानीय उद्योगपतियों को प्रोत्साहित किया जायेगा। मुख्यकमंत्री ड़ॉ. यादव ने आज जबलपुर में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये। उन्होंने जनजातीय जिलों बालाघाट, मंडला और डिंडोरी की वनीय परिस्थितियों को देखते हुए कहा कि उद्योगों के लिए जहां बिजली की समस्या है वहां के लिए एक अलग योजना और कार्यक्रम बनाया जायेगा। इन क्षेत्रों में वहां की जलवायु और परिस्थितियों को देखते हुए पशुपालन और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ड़ॉ. यादव ने इन जिलों में माइनिंग और डेयरी व्यवसाय पर फोकस करने को कहा।

विगत तीन वर्षों में हुआ महाकौशल क्षेत्र में निवेश

image 113
MP Breking news

यह भी पढियें-Ladli Bahan Aawas 2024 लाडली बहनों के लिए खुशखबरी लाड़ली आवास योजना की नयी सूचि हुए जारी 10 से देख सकेंगे लिस्ट

MP Breking news प्रमुख सचिव उद्योग श्री संजय शुक्ला ने पिछले तीन माहों में महाकौशल क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में आये व्यापक बदलाव की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि महाकौशल में 9 सेक्टरों में सीमेंट, टेक्सटाइल, लोहा एवं इस्पात, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, एथेनॉल, इंजीनियरिंग, एफएमसीजी और निर्माण सामग्री में बदलाव आया है। तीन महीनों में 9567 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है जबकि 19हजार 716लोगों के लिए नए रोजगार सृजित हुए है।

महाकौशल में प्रस्तावित नई परियोजनाएं

image 114
MP Breking news

राज्य शासन के उद्योग विभाग द्वारा महाकौशल क्षेत्र में आगामी नवीन परियोजनाओं की तैयारी की गई है। इनमें सिहोरा में 1379 एकड़ क्षेत्र में प्रमुख अधोसंरचना (ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर) कार्य प्रस्तावित है। इसकी अनुमानित लागत 240 करोड़ रुपये है। इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र बुरकलखापा सिवनी में 11 करोड़ रुपये की लागत के कार्य, ग्राम सिमरा एवं कैलवारा खुर्द, कटनी के रहती में ही लगभग 400 एकड़ में कटनी से 20 किमी. दूर व स्टेट हाईवे से 3 किमी. और हरदुआ रेलवे स्टेशन से 1 किमी दूरी पर स्थापित करने की योजना है।

महाकौशल में निर्माणाधीन परियोजनायें और नवीन औद्योगिक क्षेत्र

image 111
MP Breking news

यह भी पढियें-MP Breking News 2024 विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हर पात्र को मिल रहा है योजनाओं का लाभ – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

MP Breking news औद्योगिक क्षेत्र उमरिया डंगरिया, जिला जबलपुर का विस्तार 60.5 एकड़ में किया जा रहा है। इंडस्ट्रियल पार्क नरसिंहपुर-दो का विकास, औद्योगिक क्षेत्र टिकरिया कटनी का विकास 7.72 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र हरगड़ में 19.22 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। साथ ही औद्योगिक विकास केंद्र मनेरी मंडला में 45.36 करोड़ से डिस्ट्रीब्यूशन पाईप लाइन का कार्य चल रहा है। औद्योगिक विकास केंद्र मनेरी मंडला में भी 19.56 करोड़ की लागत से विस्तार कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने जबलपुर नगर विकास की नई अवधारणा को सराहा

MP Breking news विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने मध्य भारत के सुनियोजित शहर निर्माण की रूपरेखा प्रस्तुत की। जिसमें नमामि देवी नर्मदे परियोजना को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें स्थानीय 18 घाटों को एक दूसरे से ऐसे कनेक्ट किया जाएगा। इससे पर्यटन के अवसर बनेंगे।

जुड़िये हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से :-

यह क्लीक करे और जुड़िये हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed