Site icon

MP Breking News 2024 मध्यप्रदेश में जीएसटी राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में दिसम्बर माह में 11% बढ़ोतरी

MP Breking News 2024 मध्यप्रदेश में जीएसटी राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में दिसम्बर माह में 11% बढ़ोतरी

पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में दिसम्बर माह में 11% बढ़ोतरी पंजीयत व्यवसाईयों की संख्या 5 लाख से ज्यादा उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने करदाताओं, विभागीय अमले को दी बधाई

2c711d7dd1597108d2f619cae9c52423
MP Breking News

प्रदेश के वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा माह दिसम्बर में पिछले वित्तीय वर्ष के दिसम्बर माह के मुकाबले चालू वित्तीय वर्ष के दिसम्बर माह में जीएसटी राजस्व 11 प्रतिशत बढ़ गया है। प्रदेश के लिए यह उल्लेखनीय उपलब्धि है।उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने करदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए विभागीय अमले को बधाई दी है।पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के दिसम्बर माह में 2976 करोड़ रू. का राजस्व प्राप्त हुआ था। इसकी तुलना में चालू वित्तीय वर्ष में माह दिसम्बर में जीएसटी में रू. 3304 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ. यह पूर्व वर्ष से 11 प्रतिशत अधिक है।

MP Breking News जुलाई 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद किसी एक माह में प्राप्त जीएसटी की सर्वाधिक राशि है। इसी प्रकार माह दिसम्बर, 2023 तक जीएसटी से कुल 23471 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पूर्व वर्ष से 21 प्रतिशत ज्यादा है।उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा के मार्गदर्शन में वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा राजस्व संग्रहण में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में विशेष प्रयासो से राजस्व संग्रहण में निरंतर सफलता अर्जित की जा रही है।

download 1 1
MP Breking News

यह भी पढियें-Mp Board 10th, 12th Good News माध्यमिक शिक्षा मंडल की और ने मिलेंगे नए उपहार 75% पर मिलेंगे कई सारे उपहार जानिए क्या है पात्रता 2024

पंजीयत व्यवसाईयों की संख्या में वृद्धि के लिए प्रदेश के सभी जिलों की जनसंख्या एवं आर्थिक स्थिति के आधार पर पंजीयन के लक्ष्य निर्धारित किए गए। सभी वृत्त कार्यालयों में इस पंजीयन अभियान में तत्परता के साथ कार्य करते हुए अपंजीयत करदाताओं को पंजीयत करने का कार्य किया गया।इसी का परिणाम है कि वर्तमान में प्रदेश में पंजीयत व्यवसाईयों की कुल संख्या 5 लाख से भी अधिक पहुंच चुकी है। वर्ष 2018 में पंजीयत व्यवसायी 384438 की तुलना में वर्तमान में पंजीयत व्यवसायी की संख्या 531147 है। जो तुलनात्मक रूप से 38 प्रतिशत अधिक है।

MP Breking News पंजीयन सत्यापन के लिए मोबाईल एप तैयार किया गया है। इस एप के माध्यम से ही फील्ड अधिकारियों के द्वारा संदिग्ध करदाताओं के पंजीयन सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। विभाग के द्वारा डेटा एनालिटिक्स के माध्यम से 4909 बोगस करदाताओं की पहचान की गई तथा इनमें से प्रदेश में पंजीयत 139 बोगस करदाताओं के पंजीयन निरस्त किए गए। बोगस/फेक तथा निष्क्रिय व्यवसाईयों को नियमित रूप से चिन्हित किया जाकर इनके पंजीयन निरस्तीकरण की कार्यवाही प्राथमिकता पर की जा रही है। जीएसटी लागू होने के उपरान्त अभी तक कुल 251510 पंजीयन निरस्त भी किए गए हैं।

download 3
MP Breking News

राजस्व वृद्धि के अन्य प्रयासों में स्क्रूटनी, आडिट एवं प्रवर्तन के विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। मुख्यालय स्थित डेटा, कमाण्ड एंड कंट्रोल सेन्टर में एनालिटिक्स टीम के द्वारा आयकर अधिनियम से संबंधित जानकारी का जीएसटी रिटर्नस से मिलान, अन्य शासकीय विभागों जैसे कोष एवं लेखा, माईनिंग, ट्रांसपोर्ट आदि से जानकारी प्राप्त कर उनका मिलान भी जीएसटी रिटर्नस से किया जा रहा है।

MP Breking News मुख्यालय स्तर पर कंस्ट्रक्शन, माईनिंग, बिल्डिंग मटेरियल, शासकीय सप्लाय आदि सेक्टर से संबंधित स्क्रूटनी के 4848 प्रकरण आबंटित किए गए। इन प्रकरणों की स्क्रुटनी के उपरान्त 442 करोड़ रू. की राशि जमा करवाई गई तथा 691 करोड़ रू. की अतिरिक्त मांग प्रस्तावित की गई। डेटा एनालिटिक्स के आधार पर ही ऑडिट के 1205 प्रकरणों का चिन्हांकन किया जाकर ऑडिट हेतु आवंटन किया गया।

images 1
MP Breking News

यह भी पढियें-Ladli Bahan Yojan DBT के लिए और मिनिमम बैलेंस मेंटेन का नया आदेश जाने सम्पूर्ण जानकारी 2024

MP Breking News आईटीसी रिवर्सल के क्षेत्र में भी विभाग के द्वारा डेटा एनालिसिस के आधार पर करदाताओं का चिन्हांकन किया गया तथा अपात्र तथा अप्राप्त आईटीसी का नियमानुसार रिवर्सल करवाया गया। आईटीसी रिवर्सल की इस कार्यवाही से विभाग को इस वित्तीय वर्ष में माह दिसम्बर तक 2642 करोड़ रू. की राशि आईजीएसटी सेटलमेंट के रूप में प्राप्त हुई है।

जुड़िये हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से :-

यह क्लीक करे और जुड़िये हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से

Exit mobile version