MP Breking News 2024 बढ़ते हुए नगरीय क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

0
L Bhopal020124071922

mp breking news

MP Breking News 2024 बढ़ते हुए नगरीय क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नल-जल योजनाओं की गुणवत्ता की जाँच के लिये जिला स्तर पर निरंतर कार्रवाई हो स्वयं के प्रयास से लोगों को जल उपलब्ध कराने वालों को 15 अगस्त व 26 जनवरी पर सम्मानित करें

image 98
MP Breking News 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा

MP Breking News 2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नगरीय क्षेत्रों में बढ़ती हुई वृद्धि और नगरीय प्रसार के मद्देनजर विश्लेषण कर उसके अनुसार भविष्य के लिये योजना बनाये। नये बनने वाली जल योजनाओं और वर्तमान में संचालित जल योजनाओं के बेहतर उपयोग की पुख्ता व्यवस्था करें। पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल निगम और नगरीय विकास एवं आवास विभाग परस्पर समन्वय से कार्ययोजना बनाकर बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

MP Breking News 2024 जल के बढ़ते उपयोग से कस्बों और गाँवों में निकलने वाले अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग के लिए प्राथमिकता से कार्य करें। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अपशिष्ट जल से गंदगी न फैले और बीमारियों की स्थिति निर्मित न हो। इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय विकास एवं आवास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग समन्वित रूप से कार्य करें। नल-जल योजनाओं के कार्य और सामग्री की गुणवत्ता की जाँच के लिये जिला स्तर पर निरंतर कार्रवाई हो तथा उसकी जानकारी राज्य स्तर पर भी दी जाए।

गाँवों के समूह बनाकर जल प्रदाय व्यवस्था और उनका रखरखाव सुनिश्चित करें

image 99
MP Breking News 2024

यह भी पढियें-MP Breking News 2024 रानी दुर्गावती का समर्पण और गोंडवाना साम्राज्य का गौरवशाली इतिहास डॉ. मोहन यादव

MP Breking News 2024 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रामों में जल जीवन मिशन की गतिविधियों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए गाँवों के समूह बनाकर जल प्रदाय व्यवस्था का संचालन एवं संधारण सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में दक्ष तथा अनुभवी व्यक्तियों को जोड़ा जाए। यह गतिविधि पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में तत्काल आरंभ की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर-उज्जैन, सतना-रीवा जैसे प्रदेश के कई ऐसे शहर जो पास-पास हैं और आपस में मिलते जा रहे हैं, ऐसे शहरों की पेयजल आपूर्ति तथा अन्य अधोसंरचनाओं की विकास योजना भविष्य की जरूरतों को देखते हुए ही बनाई जाए। पेयजल प्रदाय से जुड़ी सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को तेजी से पूरी कराये।

ग्रामीण क्षेत्र में विकसित हो रही टाउनशिप की जलापूर्ति की उचित व्यवस्था हो

MP Breking News 2024 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नगरीय क्षेत्र की सीमाएं लगातार बढ़ रही हैं। परिणामस्वरूप गाँवों और पंचायतों में बड़ी टाउनशिप विकसित हो रही हैं। इन टाउनशिप में पेयजल आपूर्ति मैदानी परिस्थितियों को देखते हुए की जाए। ऐसे स्थानों को चिन्हित कर तत्काल कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

एक करोड़ 12 लाख परिवारों को ‘नल से जल’ उपलब्ध कराया जाएगा

image 100
MP Breking News 2024

बैठक में बताया गया कि ग्रामीण जनसमुदाय के जीवन स्तर में सुधार के लिए निर्धारित गुणवत्ता-पर्याप्त मात्रा और उचित दबाव के साथ पेयजल आपूर्ति के दृष्टिकोण के साथ जल जीवन मिशन की गतिविधियां प्रदेश में संचालित हैं। प्रदेश के सभी गाँवों की योजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं और एक करोड़ 12 लाख परिवारों को ‘नल से जल’ उपलब्ध कराया जाएगा। जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर 51 और उपखंड स्तर पर 103 प्रमाणीकृत प्रयोगशालाएं स्थापित हैं। सामग्री और कार्यों की गुणवत्ता सुधार के लिए शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के विशेषज्ञों से भी सहयोग लिया जा रहा है।

प्रदेश की श्रीमती अनीता चौधरी हुई हैं “स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान” से सम्मानित

यह भी पढियें-PM Kisan Yojna Credit Card 2024 जाने नए साल का नया तोहफा मिलने वाली है खाश चीज जाने कैसे मिलेगा

image 101
MP Breking News 2024

MP Breking News 2024 बैठक में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा बुरहानपुर को देश एवं प्रदेश का पहला “हर घर जल प्रमाणित” जिला घोषित किया गया है। साथ ही राष्ट्रपति महोदया द्वारा छिंदवाड़ा जिले के ग्राम गढ़मऊ की श्रीमती अनीता चौधरी को “स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान” से सम्मानित किया गया। बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अजीत केसरी, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री संजय शुक्ला तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

जुड़िये हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से :-

यह क्लीक करे और जुड़िये हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed