Site icon

रंगपंचमी पर घर की दीवार पर रंग लग जाने की वजह से हुए बड़ा विवाद हो गया

उज्जैन के मक्सी रोड स्थित पांडयाखेड़ी में रंगपंचमी पर घर की दीवार पर रंग लग जाने की वजह से हुए बड़ा विवाद हो गया।

जिसके चलते क्षेत्र में रहने वाले रहवासी आपस में भीड़ गए। विवाद में दोनों और से जमकर पत्थर बाजी हुई घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्थरबाजी का वीडियो भी वायरल हुआ है। रंगपंचमी पर्व पर उस समय हंगामा मच गया मक्सी रोड पांडियाखेड़ी में रायकवार समाज के लोगों द्वारा रंग पंचमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान रामू रायकवार द्वारा रंग गुलाल उड़ाया गया। जो भोला पासवान के घर पर चला गया। पासवान परिवार द्वारा रंग गुलाल को लेकर मना करने पर विवाद हो गया। जिसके बाद रायकवार परिवार और पासवान परिवार के लोग आमने सामने हो गए। परिवार के दर्जनों युवक एकत्रित हो गए इसमें महिला भी शामिल हो गई और विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर रही है।

यह भी पड़े :- खुशखबरी मध्य प्रदेश स्थित बैतूल जिले के ग्राम गढ़ा पर टोल प्लाजा के लिए शुल्क हुआ जारी

image 61

रंगपंचमी पर घर की दीवार पर रंग लग जाने की वजह से हुए बड़ा विवाद हो गया

घायल शिवा पिता रामु रायकवार उम्र 23 वर्ष ने बताया कि पांड्याखेड़ी के बिहारी कॉलोनी में घर की महिलाएं होली खेल रही थी बच्चे भी थे। होली खेलते वक़्त रंग सामने वाले घर भोला पासवान के घर की दीवार पर चला गया। जिसके बाद आधा दर्जन से अधिक लोग शराब पीकर आए और होली खेल रही महिलाओं से अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। विवाद बड़ा तो ईंट पत्थर, तलवार, पाइप, से हमला कर दिया। जिनमें सुजीत पासवान, राहुल पासवान, आशीष पासवान, बंटी पासवान, प्रमोद पासवान सहित बाली, यशोदा, उषा, सुनील, रोशन, शुभम शिवा सहित अन्य लोगो भी शामिल रहे।

यह भी पड़े :- Ration Card New update | राशन कार्ड वालो के लिए नयी खुशखबरी, मुफ्त में मिलेगा गेहूँ और चावल, ऐसे करो आवेदन

Exit mobile version