Site icon

31 मार्च को दिल्ली में महारैली राहुल समेत कई नेता होंगे शामिल जाने क्या है वजह

92582aee 4df2 4c17 914f c416113f225e

राहुल गांधी

अब कांग्रेस पार्टी की ओर सेदिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च को आम आदमी पार्टी की इंडिया गठबंधन के साथ महारैली होगी। इस महारैली में 20 हजार लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। आपको बता दे की लोकसभा के चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में रविवार के दिन महारैली का आयोजन किया जाएगा। विपक्षी दलों ने महारैली में जन सैलाब जुटने का दावा किया है। वही इस रैली में किसान-मजदूर, आरडब्ल्यूए से भी लोग शामिल होंगे। इस रैली का नारा तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ होगा। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने लोगों को निमंत्रण पत्र बांटने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कार्यकर्ताओं के साथ करोल बाग के रेगरपुरा में घर-घर जाकर लोगों से महारैली में आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आप के मंत्री, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों को न्यौता दे रहे हैं।

31 मार्च को दिल्ली में महारैली राहुल समेत कई नेता होंगे शामिल जाने क्या है वजह

इस महा रैली में इंडिया गठबंधन के बड़े नेता जुटेंगे। इसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, एनसीपी से शरद पवार, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, आरजेडी से तेजस्वी यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सीपीआई से डी राजा, टीएमसी से डेरेक ओ ब्रायन, सीपीआई-एम सीता राम येचुरी व पीडीपी से महबूबा मुफ्ती समेत कई अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल होने की संभावना है। इसमें वह केंद्र सरकार व विपक्षी दल के नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ लोगों के साथ आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर जनता में भारी आक्रोश है।

यह भी पढ़िए: दबाकर पैसा कमाने के लिए अप्रेल के महीने में लगा दे ये फसल , होंगा तगड़ा मुनाफा

इंडिया को 31 मार्च को दिल्ली में महारैली आयोजन किया गया है जिसमे ,तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’: कई नेता होंगे शामिल

राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि लोग देख रहे हैं कि भ्रष्टाचारी बीजेपी में शामिल होकर बेदाग हो रहे हैं। दिल्ली के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि आखिर चुने हुए मुख्यमंत्री को किस तरह गिरफ्तार किया गया। महारैली में सभी लोग इन्हीं बातों पर अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। विपक्ष के मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया जा रहा है, और इसके खिलाफ महारैली में आवाज उठाई जाएगी।

यह रैली केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ:

केजरीवाल ने कोर्ट में इस बात का खुलासा किया था जिस सरकारी गवाह के आरोपों के आधार पर उनको जेल में डाला गया है, उसी से बीजेपी ने 60 करोड़ रुपये लेकर उसको जमानत दे दी है। इस रैली में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ है। भाजपा ने जिन लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाती है, उन लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करके सांसद, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री बना देती है। केजरीवाल को राजनैतिक षड्यंत्र के तहत गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़िए: Bajaj दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी में, जाने लॉन्च डेट

महारैली से होगा लोकसभा चुनाव का शंखनाद

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने बताया कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद रामलीला मैदान की महारैली में 31 मार्च को करेगी। इस दौरान कांग्रेस अपनी पांच न्याय हिस्सेदारी न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय, किसान न्याय से संबंधित 25 न्याय की मांगो को प्रमुखता से उठाएगी। किसानों को एमएसपी के सही दाम, कर्ज माफी, बीमा भुगतान, सही आयात निर्यात नीति और खेती को जीएसटी से मुक्ति दिलाने के लिए प्रखर रुप से आवाज उठाई जाएगी।

Exit mobile version