बैतूल में अफीम के बाद अब ,गेहूं, की फसल में पकड़ाई गांजे की खेती फसल की गिरदावरी करने खेतो में घूम रहे राजस्व अधिकारयों ने किया खुलासा
टाइम्स नाउ मध्य प्रदेश विशेष संवादाता मनोहर अग्रवाल बैतूल
बैतूल में अफीम के बाद अब ,गेहूं, की फसल में पकड़ाई गांजे की खेती फसल की गिरदावरी करने खेतो में घूम रहे राजस्व अधिकारयों ने किया खुलासा बैतूल जिला अब मादक पदार्थों की खेती करने वाले जिले में सुर्खियों में आ रहा है।एक ही माह में तीन जगह अलग अलग गावों में अफीम की खेती का कार्य उजागर होने के बाद अब जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के रातामाटी गांव में एक किसान की गेहूं की फसल में गांजे की लहराती फसल दिखलाई दी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज जब राजस्व विभाग की टीम फसलों की गिरदावरी का कार्य करने गए तो उन्हें गेहूं के बीच गांजे की फसल दिखलाई दी उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने गांजे की फसल को नष्ट करने की कार्यवाही शुरू की है और गेहूं की फसल से 750 गांजे के पौधे जप्त कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है यह खबर सुर्खियां बटोर रही है.
