MP Breking News केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री, श्री शेखावत से जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने भेंट की 2024

0
image 304

MP Breking News

MP Breking News केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री, श्री शेखावत से जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने भेंट की 2024

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर आये इस दौरान इंदौर एयरपोर्ट पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और विधायक श्री रमेश मेंदोला ने उनकी अगवानी कर स्वागत किया।

image 307
MP Breking News

MP Breking News जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने सौजन्य भेट कर केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत को प्रदेश में चल रही विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं मुख्यतः केन बेतवा राष्ट्रीय परियोजना, ई.आर.सी.पी. परियोजना के संबंध में केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत को जानकारी दी एवं केन्द्र सरकार से इन योजनाओं की समय अवधि में पूर्ण होने के संबंध में चर्चा की।

MP Breking News केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री शेखावत ने प्रदेश में चल रही समस्त सिंचाई परियोजनाओं के सफल किन्यान्वयन के लिये आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिये आश्वासन दिया।

जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने केंद्रीय मंत्री को परियोजना का संशोधित एमओयू भी प्रस्तुत किया और केन बेतवा परियोजना से संबंधित क्षेत्र की अन्य नदियों के संबंध में परियोजना की कार्य योजना भी प्रस्तुत की। श्री सिलावट ने बताया कि केन-बेतवा परियोजना के द्वितीय चरण और उससे संबंधित परियोजना के लिये संशोधित कार्ययोजना बनाई जाकर प्रस्तुत की गई है। इससे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में सिंचाई के लिये अतिरिक्त पानी उपलब्ध होगा और उद्योग धंधे लगने से रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

image 305
MP Breking News

MP Breking News जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि मध्य प्रदेश द्वारा पार्वती उपकछार के वॉटरबजट में 182 मिघमी पानी का उपयोग कुम्भराज कॉम्पलेक्स में किये जाने से एक बांध के स्थान पर कुम्भराज कॉम्पलेक्स अंतर्गत दो बांध (कुम्भराज- 1 एवं कुम्भराज-2) को संशोधित एमओयू में रखा जाना प्रस्तावित है, दोनों राज्यों के मध्य पूर्व में जल बटवारे के अनुबंध को प्रभावित किये बिना जल का विनिमय कालीसिंध एवं अपर चंबल उप कछार में किया जाना प्रस्तावित है।

यह भी पढियें-लाड़ली बहन योजना की क़िस्त हुई सफलतापूर्वक प्राप्त , अब भरे जा सकते है तीसरे चरण के फॉर्म

MP Breking News संशोधित पार्वती कालीसिंध चम्बल लिंक परियोजना की हाइड्रोलाजी केन्द्रीय जल आयोग ने मध्यप्रदेश राज्य को उपलब्ध कराई गई है, जिसका परीक्षण प्रक्रियाधीन है। परियोजना में प्रस्तावित मध्यप्रदेश को लाभांवित करने वाली परियोजनाओं के डीपीआर विभाग द्वारा तैयार कर फरवरी माह के अंत तक प्रस्तुत किया जाना भी प्रस्तावित है।

केन-बेतवा लिंक एक राष्ट्रीय परियोजना

MP Breking News केन-बेतवा लिंक परियोजना को वर्ष 2009 में नदी जोड़ो परियोजना अंतर्गत एक राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया। परियोजना के लिये 44 हजार 605 करोड़ की राशि प्रदान की गई है। केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना प्रथम चरण के अंतर्गत परियोजना को एक राष्ट्रीय परियोजना के रूप में केन्द्र सरकार द्वारा 90 प्रतिशत एवं राज्य सरकार द्वारा 10 प्रतिशत (राज्यों) के अनुपात में व्यय का निर्धारण किया गया है।

image 306
MP Breking News

परियोजना से केन नदी कछार में मध्य प्रदेश के छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी एवं दमोह जिले लाभांवित होंगे। केन से बेतवा नदी को जोड़ने के लिये दौधन बांध एवं लिंक केनाल का निर्माण किया जायेगा। साथ ही दो टनल एवं दो पावर हाउस भी इसमें शामिल हैं।

यह भी पढियें-PM Aawas सिर्फ इन्हे मिलेंगे 1 लाख 30 हजार रूपए,जारी होगी पीएम आवास योजना की नयी लिस्ट,यहाँ से नाम चेक करें 2024

पन्ना जिले में कृषि भूमि सिंचाई के लिये अतिरिक्त लाभ मिलेगा

image 308
MP Breking News

MP Breking News जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि पन्ना जिले को सिंचाई सुविधा का अतिरिक्त लाभ प्रदाय किया जा रहा है। इसके लिये विभाग की प्रस्तावित पतने सिंचाई परियोजना लागत रू. 3062 करोड़, सिंचाई क्षेत्र 1 लाख 20 हजार हैक्टेयर को केन-बेतवा परियोजना में शामिल किया जाना प्रस्तावित है। पतने सिंचाई परियोजना के निर्माण होने पर पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र में प्रस्तावित टनल निर्माण की आवश्यकता नहीं होगी। पन्ना जिले का 70 हजार हेक्टर कमाण्ड क्षेत्र पतने सिंचाई परियोजना में शामिल है।

जुड़िये हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से :-

यह क्लीक करे और जुड़िये हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed